देश से मानसून की विदाई शुरू; लगातार 13वें साल देरी से लौट रहा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 17 सितंबर की सामान्य तारीख के आठ दिन बाद सोमवार को मानसून भारत से वापस जाना शुरू हो गया।

PTI में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एक बयान में कहा गया, “दक्षिण-पश्चिम मानसून, 25 सितंबर, 2023 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से इसकी वापसी की सामान्य तारीख 17 सितंबर है।”

ChiniMandi WhatsApp Channel

IMD के मुताबिक, यह लगातार 13वां साल है, जब मानसून देरी से विदा हो रहा है। उत्तरपश्चिम भारत से मानसून के लौटने के साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से मानसून की विदाई की शुरुआत हो जाती है। मानसून की विदाई में देरी का मतलब है कि बारिश का सीजन लंबा रहा है, जिसका खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में अपनी शुरुआत करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here