मुंबई: इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या सात हुई

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि, शनिवार सुबह मुंबई में एक 20 मंजिला आवासीय इमारत के अंदर लगी आग में मरने वालों की संख्या सात तक पहुंच गई। डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि, आग की घटना के बाद 15 घायलों को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा, इनमें से चार की हालत नाजुक बताई गई है।उन्होंने आगे बताया कि, ताडदेव में मुंबई के भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला कमला इमारत में कुल 21 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार आग 15 वीं मंजिल पर लगी और डक्ट के माध्यम से ऊपर की ओर बढ़ गई। 19वीं मंजिल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस बीच, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि, वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं, बचाव अभियान जारी है। घटना के बाद, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भाटिया अस्पताल का दौरा किया, जहां कुछ घायलों का इलाज किया जा रहा है।महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here