लखीमपुर खीरी कांड को लेकर महा विकास अघाड़ी ने आज महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया

मुंबई : कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा गठित महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ की 3 कंपनियां, 500 होमगार्ड और स्थानीय स्तर इकाइयों के 700 जवानों के साथ रणनीतिक बिंदुओं पर सुरक्षा तैनात की गई है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एमवीए द्वारा घोषित ‘महाराष्ट्र बंद’ का विरोध किया है। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने राज्य सरकार को जबरन दुकानें बंद नहीं करने की चेतावनी दी है।

इससे पहले 6 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक मे उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। कैबिनेट मंत्रियों ने दो मिनट का मौन रखा और मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसका राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात और उद्योग मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई द्वारा समर्थन किया गया था। पाटिल ने कहा कि, एमवीए एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन है, और तीनों पार्टियां और उनके सहयोगी सहयोगी बंद में हिस्सा लेंगे। आपको बता दे की, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here