काठमांडू: नेपाल भी ईंधन संकट का सामना कर रहा है और इसे कम करने के लिए देश के विशेषज्ञों ने एथेनॉल उत्पादन करने का सुझाव दिया है। नेपाल भी भारत के नक्शे कदम पर चलने को तैयार है। भारत में एथेनॉल उत्पादन को बढ़वा दिया जा रहा है जिससे ईंधन आयत को कम किया जा सके।
नेपाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी अकादमी (NAST) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रवींद्र ढकाल ने कहा कि ईंधन के विकल्प के रूप में इथेनॉल का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर चीनी मिलों में एथेनॉल का उत्पादन आसानी से किया जा सकता है। चीनी और मोलासेस के उत्पादन के बाद चीनी मिलों में उप-उत्पाद के रूप में आने वाले अवशेषों से एथेनॉल का उत्पादन किया जा सकता है। इससे नेपाल को ईंधन संकट का सामना करने में मदद मिलेगी।