महाराष्ट्र में अगला गन्ना पेराई सत्र एक अक्टूबर से शुरू होगा: सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल

पुणे : राज्य के सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए घोषणा की कि, राज्य में अगले साल का पेराई सत्र 1 अक्टूबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा, 2022-23 गन्ना पेराई सत्र की योजना पर काम चल रहा है। सहकारिता मंत्री पाटिल ने गुरुवार को राज्य में सीजन (2021-22) के गन्ना पेराई सत्र की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, पेराई सत्र के पहले दिन से हार्वेस्टर मशीन का उपयोग करने की पहल करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रमिकों की कमी के कारण गन्ने की कटाई में कोई बाधा पैदा न हो।

मंत्री पाटिल ने कहा, राज्य में कई किसानों ने अपनी गन्ने की खेती का ठीक से पंजीकरण नहीं कराया है। इसलिए, राज्य में गन्ने के तहत क्षेत्र का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। परिणामस्वरूप, मराठवाड़ा में अधिशेष गन्ने की समस्या निर्माण हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here