अबुजा: नाइजीरिया की नेशनल शुगर डेवलपमेंट काउंसिल (NSDC) के कार्यकारी सचिव ज़ैच अदेदेजी ने कहा कि, सड़क, बिजली और योग्य मैनपावर जैसे बुनियादी ढाँचे चीनी और इथेनॉल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए जरुरी हैं। अदेदेजी ने जोर देकर कहा कि, नाइजीरिया की अपनी कृषि क्षमता देखी जाये, तो एक बात तो स्पष्ट है की, घरेलू मांग पूरी करने के लिए चीनी आयात करने की कोई जरूरत ही नहीं है।
कार्यकारी सचिव अदेदेजी ने उद्योग प्रतिनिधि सभा समिति के सदस्यों की मेजबानी करते हुए कहा, नाइजीरिया में मैनपावर और प्राकृतिक संसाधन दोनों में परिपूर्ण हैं। नाइजीरिया में चीनी और इसके कई उप-उत्पादों का निर्यातक बन्ने की क्षमता है। उन्होंने कहा की, नाइजीरिया शुगर मास्टर प्लान (NSMP) में निहित सभी चीनी क्षेत्र की नीतियों का पालन किया जाता है। लेकिन, सांप्रदायिक शत्रुता, बाढ़ और विदेशी मुद्रा की कमी कुछ ऐसी चुनौतियाँ हैं जिनसे हम इस क्षेत्र में जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, वर्तमान प्रशासन के कार्यक्रम और आर्थिक विविधीकरण एजेंडे में चीनी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो नाइजीरिया और नाइजीरियाई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। नौकरियों की तलाश में सड़कों पर घूमने वाली हमारी बढ़ती युवा आबादी के लाभ के लिए इस क्षेत्र को विकसित करने के सभी को एक होना चाहिए।