अबुजा: नाइजीरिया सरकार ने कहा कि, चीनी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के लिए किए गए $73 मिलियन निवेश से देश में चीनी उत्पादन बढ़ेगा और चीनी आयात पर निर्भरता कम होगी। उद्योग, व्यापार और निवेश मंत्री, ओटुनबा निया अदेबायो ने संवाददाताओं से कहा कि, सरकार का लक्ष्य छह बीआईपी साइटों पर स्थित 10,000 हेक्टेयर चीनी बागानों के सिंचाई के बुनियादी ढांचे का विकास करना है। राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने पिछले हफ्ते चीनी बुनियादी ढांचे के विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। अदेबायो ने कहा कि, इस निवेश का मुख्य उद्देश्य गन्ने की पैदावार बढ़ाने के साथ चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। उन्होंने यह भी दावा किया की, यह रणनीतिक हस्तक्षेप देश के प्रमुख चीनी उत्पादकों को सक्षम बनाएगा।
राष्ट्रीय चीनी विकास परिषद के कार्यकारी सचिव ज़ैच अदेदेजी ने कहा कि, चीनी उद्योग में हस्तक्षेप देश में निजी निवेश को फलने-फूलने के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान करने के सरकार के दृढ़ संकल्प का हिस्सा है। चीनी उत्पादक राज्यों के फोरम के अध्यक्ष और नसरवा राज्य के गवर्नर एंगर अब्दुल्लाही सुले ने कहा कि, नाइजीरिया के पास दुनिया के प्रमुख चीनी उत्पादक देशों की तरह मानव और प्राकृतिक संसाधन दोनों हैं।