निगोही चीनी मिल गन्ना पेराई का रिकॉर्ड बनाने की कगार पर

शाहजहांपुर: जिले में इस साल गन्ना उत्पादन अच्छा हुआ है। जिले में 2021-22 पेराई सत्र अंतिम दौर में पहुंच चुका है, और कुछ मिल नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। पुवायां चीनी मिल और बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल बंद हो चुकी हैं, जबकि शेष तीनों मिलों में अब भी पेराई जारी है। डालमिया ग्रुप की निगोही स्थित चीनी मिल इस बार 1.30 करोड़ क्विंटल से ज्यादा गन्ना पेराई के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की कगार पर है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मकसूदापुर मिल ने 58.26 लाख क्विंटल, पुवायां चीनी मिल ने 25.35 लाख क्विंटल, बिड़ला ग्रुप की अवध शुगर वर्क्स (रोजा चीनी मिल) ने 66.19 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। तिलहर सहकारी मिल 29.89 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के साथ अभी शुरू है, जबकि डालमिया ग्रुप की निगोही मिल ने पिछले साल सर्वाधिक 129.94 लाख क्विंटल पेराई की थी और इस सीजन में अब तक 129.72 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के साथ 29.14 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। यह मिल नया पेराई रिकॉर्ड बनाने की कगार पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here