गन्‍ना किसानों को कर्जमाफी का कोई फायदा नही: चंद्रकांत पाटील

पुणे : चीनी मंडी

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि, महाविकास आघाडी सरकार द्वारा जारी कर्जमाफी से कई गन्‍ना किसान वंचित रह सकते है। मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के नेतृत्ववाली महाविकास आघाडीने कर्जमाफी के मामलें में किसानों के साथ धोका किया है। महाराष्ट्र जनता ने भाजप व शिवसेना को सत्ता में आने के लिए वोट दिया था, लेकिन शिवसेना ने जनता के साथ धोखाधडी करके काँग्रेस और रांकापा के साथ गठबंधन बना लिया। उन्होंने दावा किया कि, महाविकास आघाडीने सत्ता में आते समय किसानों को कर्जमुक्‍त करने का वादा किया था, लेकिन सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी का लाभ सिर्फ गिने चुने किसानों को ही होगा।

गन्‍ना और फल उत्पादकों को कर्ज माफी मिलते हुए नजर नही आ रहा है। गन्‍ना किसानों को हर साल फसल ऋण मिलता है, और गन्‍ना चीनी मिलों के भेजने के बाद मिलने वाले पैसे से वे सबसे पहले ऋण चुकाते है। जिसके कारण जिनका कर्जा देना रह गया है, केवल उन्ही कुछ किसानों को लाभ होगा, और बचे हुए लाखो किसान कर्जमाफी योजना का लाभ नही ले पाऐंगे। इस मौके पर भाजपा जिला सरचिटणीस अविनाश मोटे, पृथ्वीराज जाचक, बाबासाहेब चवरे, तुकाराम काले, रामभाऊ पाटील, अशोक वणवे, माऊली चवरे, नाना शेंडे और अन्य उपस्थित थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here