प्रियंका रेड्डी के बाद उसी इलाके से मिला एक और महिला का जला हुआ शव

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद उसी इलाके में और एक महिला की अधजली लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। दो दिन पहले महिला पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी का बलात्कार कर चार दरिंदो द्वारा उसे जला दिया गया था। इस घटने के सामने आने के बाद देश भर में लोगो ने क्रोध व्यक्त किया। शुक्रवार को उसी इलाके में जिस महिला की अधजली लाश मिली है, उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जननगर ने कहा की, “शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले इलाके में पाया गया। इसे शव परीक्षण के लिए एक सरकारी अस्पताल में ले जाया जा रहा है, और मामला दर्ज किया जा रहा है।”

उसी इलाके से अज्ञात महिला की संदिग्ध हत्या की सूचना दी गई थी -शमशाबाद- जहां 27 नवंबर को चार दरिंदो द्वारा महिला पशुचिकित्सक का बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी कि क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने कहा कि कुछ राहगीरों ने जले हुए शरीर को देखा और उन्हें सूचित किया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की या उसे मारा गया है, एक पुलिस अधिकारी ने कहा ।

कैसे हुई प्रियंका रेड्डी की हत्या?

पशु चिकित्सक युवती शादनगर में रहती थी। यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर साइबराबाद में एक पशु चिकित्सालय में कार्यरत थी। वह हर दिन हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे स्थित टोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर अपनी स्कूटी पार्क करती थी और वहां से कैब लेकरअस्पताल तक जाती थी। बुधवार रात डॉक्टर अस्पताल से टोल प्लाजा पर लौटी, तो वहां खड़ी स्कूटी पंक्चर मिली। रात 9:22 बजे डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई। एक व्यक्ति ने उसे मदद की पेशकश की है। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि मदद की पेशकश करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आसपास की सभी दुकानें बंद हैं और पंक्चर ठीक करवाने के लिए गाड़ी को कहीं और ले जाना होगा। पुलिस ने संदेह जताया कि युवती को जाल में फंसाने के लिए अपराधियों ने उसके वाहन को जानबूझकर पंक्चर किया होगा।

डॉक्टर को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित जिस टोल प्लाजा पर आखिरी बार देखा था, वहां से करीब 30 किमी दूर एक किसान ने गुरुवार सुबह उसका जला हुआ शव देखा।

प्रियंका की हत्या के सिलसिले में चार लोगों, सभी चार लोगो को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल हैं। उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here