गन्ना किसानों के साथ की गई ऑनलाइन बातचीत

गाजियाबाद: लॉकडाउन के समय दूर-दराज के किसानों के साथ बातचीत करना मुश्किल हो गया है। किसानों तक पहुंचना और उनकी समस्याओं का हल करना आज की प्राथमिकता है। किसान और अधिकारीगण टेक्नोलोजी के वर्तमान युग का पूरा फायदा ले रहे हैं। किसानों से बातचीत के लिए मंगलवार को भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने राज्य के गन्ना किसानों से ऑनलाइन बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

इस ऑनलाइन बातचीत में प्रदेश के 8 जिलों के गन्ना किसानों ने हिस्सा लिया। सिंह ने किसानों से उनका हालचाल पूछा। साथ ही उनके जिलों के बारे में जायजा लिया। बातचीत में ज्यादातर गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा किसानों के गन्ने के बकाये के भुगतान जल्दी कराये जाने की प्रशंसा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश लड़ रहा है। चूंकि किसान हमारे अन्नदाता है। उनके साथ ही हम सब इस महामारी से जीत हासिल कर सकेंगे। सिंह ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

1 COMMENT

  1. Ramala sahakari chini mill servey ke aadhar par kissano ka basic kota kyon nahi badha rahi hai mill ki capacity double ho gayee hai phir bhi bahut se kissano ke basic kota jo bahut kam hai badhaya nahi gaya hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here