सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं: मेटा विवाद पर संसदीय समिति सदस्य

नई दिल्ली : संसदीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति के सदस्य और सांसद अनुप संजय धोत्रे ने कहा कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने मेटा से जुड़े हालिया विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल मेटा ही नहीं, बल्कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार तरीके से काम करना चाहिए।

एएनआई से बातचीत में धोत्रे ने कहा, “निश्चित रूप से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन उसकी कुछ सीमाएं भी होनी चाहिए। केवल मेटा ही नहीं, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे कई लोगों को व्यक्तिगत नुकसान उठाना पड़ रहा है।”

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रधानमंत्री से संबंधित एक पोस्ट हटाए जाने की खबरों का उल्लेख करते हुए धोत्रे ने कहा कि संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष ने इस घटना को लेकर मेटा से माफी मांगने की मांग की थी। उन्होंने कहा, “एक मामला यह था कि अज्ञात कारणों से प्रधानमंत्री से संबंधित पोस्ट हटा दी गई थी। हमारे समिति अध्यक्ष ने मेटा से माफी की मांग की थी। मेरा मानना है कि, यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और खबरों में यह भी आया कि मेटा प्रमुख ने इस मामले में माफी मांग ली है। ”धोत्रे एसोचैम द्वारा आयोजित तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल 2026 के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अनुप संजय धोत्रे ने कहा कि, भारत के तेज डिजिटल परिवर्तन ने अपार अवसर पैदा किए हैं, लेकिन विकास के अगले चरण को तकनीक आधारित रोजगार, वित्तीय सशक्तिकरण और साइबर धोखाधड़ी से मजबूत सुरक्षा के आधार पर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, हमें विकसित भारत @2047 की दिशा में तकनीक आधारित रोजगार सृजन, वित्तीय सशक्तिकरण और साइबर धोखाधड़ी तथा वित्तीय घोटालों के खिलाफ बेहतर सुरक्षा के साथ आगे बढ़ना होगा।

कृषि जैसे क्षेत्रों में फिनटेक नवाचार को बढ़ावा देना और उद्योग, फिनटेक तथा नीति के समन्वय से बड़े पैमाने पर लागू होने वाले समाधान विकसित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”धोत्रे ने यह भी कहा कि भारत अब उन देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है जो विश्वस्तरीय डिजिटल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here