पेट्रोल-डीजल लगातार पाँचवें दिन सस्ता

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 10 जून (UNI) पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार पाँचवें दिन गिरावट रही और राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर करीब चार महीने के निचले स्तर 70.43 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 11 पैसे सस्ता होकर करीब पाँच महीने के निचले स्तर 64.39 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

दिल्ली में पांच जून के बाद से पाँच दिन में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 1.17 रुपये की गिरावट आ चुकी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को 70.56 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल सोमवार को 70.43 रुपये प्रति लीटर रह गया। यह 14 फरवरी के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है। डीजल की कीमत कल के 64.50 रुपये की जगह घटकर 64.39 रुपये प्रति लीटर रह गयी जो 14 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल 13-13 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 76.12 रुपये, 72.68 रुपये और 73.17 रुपये प्रति लीटर बिका।

डीजल की कीमत मुंबई और चेन्नई में 12-12 पैसे कम होकर क्रमश: 67.51 रुपये और 68.11 रुपये प्रति लीटर रही। कोलकाता में डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 66.31 रुपये प्रति लीटर बिका।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here