फिलीपींस: चीनी की कमी की समस्या जल्द ही हल होगी

मनिला : शुगर रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (SRA) के नवनियुक्त बोर्ड सदस्य ऑरेलियो गेरार्डो वाल्डेरामा जूनियर ने कहा कि, देश की मौजूदा चीनी आपूर्ति की कमी को कृषि विभाग (DA) और SRA द्वारा जल्द ही हल किया जायेगा। ऑरेलियो गेरार्डो वाल्डेरामा जूनियर ने कहा, मुझे विश्वास है कि कृषि विभागअगले दो हफ्तों में समस्या का समाधान करने में कामयाब होगा। देश में तंग आपूर्ति और मांग में वृद्धि के कारण चीनी की कीमतें बढ़कर पिछले एक सप्ताह में PHP100 प्रति किलो से अधिक हो गई है।

वाल्देरामा ने यह भी स्वीकार किया कि मुख्य रूप से उर्वरक और ईंधन की बढती लागत चीनी उद्योग के सामने की प्रमुख चुनौतियों में से एक है। वाल्देरामा ने जोर देकर कहा कि, चीनी उद्योग को छोटे गन्ना किसानों के संरक्षण की दिशा में काम करना चाहिए।एसआरए प्रशासक हर्मेनगिल्डो सेराफिका ने कहा कि, एसआरए और कृषि विभाग 300,000 मीट्रिक टन चीनी आयात करने की योजना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here