उर्वरक की कीमतें बढ़ने से फिलीपींस चीनी उद्योग प्रभावित

मनिला: फिलीपींस में आसमान छूती उत्पादन लागत के चलते आंधी-तूफान से प्रभावित दक्षिण नेग्रॉस ऑक्सिडेंटल के गन्ना किसान काफी परेशान है। देश में कुल 423,333 हेक्टेयर में गन्ने की खेती की जाती है, जिसमें से नेग्रॉस ऑक्सिडेंटल में 53% खेती शामिल हैं। Sugar Regulatory Authority (एसआरए) बोर्ड के पूर्व सदस्य डिनो यूलो ने शुक्रवार, 28 जनवरी को कहा कि, उर्वरकों और पेट्रोलियम की बढ़ती लागत के कारण चीनी उत्पादकों की आय लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि, चीनी उद्योग की उत्पादन लागत में तेज वृद्धि नेग्रॉस ऑक्सिडेंटल पर बहुत प्रभाव डालेगी, जो काफी हद तक एक मोनो क्रॉप अर्थव्यवस्था बनी हुई है।

यूलो ने एक प्रेस बयान में कहा कि, यूरिया की कीमत में डेढ़ साल में 255% की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि, एक 50 किलो (एलकेजी) बैग जो 18 महीने पहले पी900 में बेचा जाता था, अब पी2,300-2,400 कीमत पर बेचा जा रहा है। किसानों को उच्च पेट्रोलियम लागत का भी सामना करना पड़ता है। यूलो ने कहा, पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग दोगुनी हो गई है, डीजल ईंधन पी 50 प्रति लीटर के निशान को पार कर गया है। चीनी उद्योग का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सालाना योगदान P90 बिलियन से अधिक है। यूलो ने चेतावनी दी कि, उर्वरक और पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि का चीनी उद्योग पर “गंभीर प्रभाव” पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here