प्रधानमंत्री मोदी की किसानों को नई सौगात, विशेष गुणों वाली 35 फसल किस्में राष्ट्र को समर्पित…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों को नई सौगात दी है। पीएम मोदी ने फसल की 35 विशेष किस्में देश के किसानों को समर्पित की हैं।पीएम मोदी ने कहा कि कृषि और विज्ञान के तालमेल का निरंतर बढ़ते रहना 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) संस्थानों, राज्य और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फसल किस्मों को लॉन्च किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टोलरेंस के नवनिर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालयों को ग्रीन कैंपस अवार्ड भी वितरित किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे। जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विशेष लक्षणों वाली फसल किस्मों को विकसित किया गया है। जलवायु लचीलापन और उच्च पोषक तत्व सामग्री जैसे विशेष लक्षणों वाली पैंतीस ऐसी फसल किस्मों को वर्ष 2021 में विकसित किया गया है।ग्रीन कैंपस अवार्ड्स की शुरुआत राज्य और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों को ऐसी प्रथाओं को विकसित करने या अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए की गई है जो उनके परिसरों को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाएगी, और छात्रों को ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘वेस्ट टू वेल्थ मिशन’ में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here