अमित शाह के साथ हुई बैठक में चीनी उद्योग को सशक्त बनाने पर चर्चा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि, राज्य में चीनी उद्योग को मजबूत और सशक्त बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

शिंदे ने कहा कि, महाराष्ट्र की ओर से, मैं सहकारिता मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने चीनी उद्योग को बहुत गंभीरता से लिया है। शाह ने कहा की, मार्जिन मनी, वर्किंग कैपिटल, लोन रिस्ट्रक्चरिंग के साथ साथ प्राथमिक कृषि समितियों को मजबूत करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि इस कदम से महाराष्ट्र के चीनी उद्योग को लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here