फिजी में नई चीनी मिल के लिए भारत के साथ साझेदारी की संभावना

सुवा: रकीराकी (Rakiraki) में एक नई चीनी मिल स्थापित करने पर चर्चा चल रही है, क्योंकि चीनी उद्योग मंत्री चरण जेठ सिंह ने फिजी के चीनी उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपनी भारत यात्रा की है। चीनी मंत्रालय का कहना है कि, चीनी मिलों के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं के साथ रणनीतिक जुड़ाव से चिह्नित यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से अपने चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए फिजी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

फिजी के चीनी उद्योग मंत्री ने ;हालही में चीनीमंडी के शुगर एंड एथेनॉल इंडिया कांफ्रेंस में भाग लिया था। भारत की अपनी यात्रा के दौरान मंत्री सिंह ने नेशनल फेडरेशन ऑफ को ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़, उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड और इंडियन शुगर एंड जनरल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन सहित प्रमुख संस्थाओं के साथ बातचीत की। मंत्री सिंह ने कच्ची चीनी का उत्पादन करने में सक्षम एक अत्याधुनिक प्लांट स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया है। साथ ही उत्पादन में संभावित गतिशील वृद्धि को पूरा करने के लिए एथेनॉल प्लांट के प्रावधानों को भी समायोजित किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री सिंह का कहना है कि, Rakiraki में प्रस्तावित मिल न केवल मौजूदा जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि चीनी उद्योग, खासकर एथेनॉल उत्पादन में भविष्य के विकास के लिए भी उन्हें अनुकूल स्थिति में लाएगी। उन्होंने लुटोका, ररावई और लाबासा में मौजूदा मिलों पर रचनात्मक रखरखाव करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। मंत्री सिंह ने कहा कि, चीनी उत्पादन सुविधाओं में सुधार फिजी की आर्थिक वृद्धि और स्थिरता के लिए सर्वोपरि है।

चीनी मंत्रालय का कहना है कि, मंत्री सिंह की भारत यात्रा चीनी क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता के माध्यम से आर्थिक विकास के लिए फिजी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।फिजी का लक्ष्य वैश्विक चीनी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना है, जिससे अपने लोगों के लिए दीर्घकालिक विकास और समृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here