महाराष्ट्र राज्य चीनी संघ के पी. आर. पाटिल होंगे अध्यक्ष: शरद पवार ने की घोषणा

सांगली: पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री, सांसद शरद पवार ने राज्य चीनी संघ के अध्यक्ष पद के लिए राजारामबापू पाटिल सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष पी. आर. पाटिल के नाम का ऐलान किया। सांगली जिले के कुरलुप में आयोजित समारोह में पवार बोल रहें थे।

उन्होंने कहा, पाटिल पिछलें 41 सालों से सहकारी चीनी मिल में निदेशक के रूप में काम कर रहें है, उनमें से 25 सालों से उन्होंने मिल के अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। पवार ने कहा की, पी. आर. पाटिल के इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें राज्य चीनी संघ के अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका दिया जा रहा है। राज्य चीनी संघ के विद्यमान अध्यक्ष जयप्रकाश दाडेगांवकर का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है, उनके बाद अब पाटिल नये अध्यक्ष होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here