उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार में गन्ना शोध केंद्र खोलने की तैयारी: मंत्री

हरिद्वार: जनपद के लक्सर में स्थित राय बहादुर नारायण सिंह चीनी मिल का पेराई सत्र को लेकर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने निरीक्षण किया। राज्य सरकार बहुत ही जल्दी हरिद्वार जिले में गन्ना शोध केंद्र खोलने जा रही है। पूरे प्रदेश के सर्वाधिक गन्ना जिला हरिद्वार में पैदा होता है। हिंदुस्तान समाचार में प्रकाशित खबर के अनुसार, निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान सहित गन्ना विभाग संबंधित कई अधिकारी मौजूद रहे। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि, गन्ने की ऐसी प्रजाति किसानों को मुहैया कराई जाए, जो रोग मुक्त हो, जिससे गन्ने की ज्यादा पैदावार हो सके और किसानों के साथ-साथ चीनी मिल को भी इसका लाभ मिले।

राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने बताया कि चीनी मिल ट्रायल बेस पर चल रहा है और दीपावली के बाद कोई तिथि निर्धारित कर पेराई सत्र चालू कर दिया जाएगा। वहीं जानकारी देते हुए राय बहादुर नारायण सिंह चीनी मिल लिमिटेड लक्सर के चीफ मैनेजर एसपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल की सभी मशीनें पूरी तरह से दुरुस्त कर दी गई हैं। किसानों को कोई परेशानी ना हो। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर दी गई हैं। चीनी मिल इस समय ट्रायल बेस पर चल रहा है। मशीनों को चला कर देखा जा रहा है। दीपावली के बाद जल्दी ही किसानों के गन्ने की आपूर्ति के लिए शुगर मिल को चला दिया जाएगा। सभी वर्कर्स को भी दीपावली का बोनस दिया जायेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here