ईरान में मार्च से अबतक 60,000 टन चुकंदर का हुआ पेराई

तेहरान, ईरान: कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, वर्तमान ईरानी कैलेंडर वर्ष (20 मार्च) की शुरुआत से ईरान में लगभग 60,000 टन चुकंदर की पेराई की गई है। कृषि मंत्रालय की चीनी बीट योजना के संचालक पेमैन हेसदी ने कहा कि, देश में 1100 हेक्टेयर में चुकंदर का उत्पादन लिया गया है, और उसे चीनी मिलों को भेजा गया है। इस महीने की शुरुआत में, कृषि मंत्री सईद सआदत के सलाहकार हेसदी ने कहा कि, ईरानी कृषि मंत्रालय देश में नए फसल वर्ष में कृषि उत्पादन में सुधार करने के लिए “खेती पैटर्न” नामक एक कार्यक्रम के पहले चरण को लागू करने जा रहा है। सआदत ने कहा कि, इस कार्यक्रम के लागू होने से किसानों की समस्याओं का काफी हदतक समाधान हो जाएगा।

देश में खाद्य सुरक्षा के महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, देश के 90 प्रतिशत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी है। पिछले ईरानी कैलेंडर वर्ष (19 मार्च को समाप्त) के दौरान, देश से 5.8 अरब डॉलर के कृषि उत्पादों का निर्यात किया गया था और रोजगार में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत थी। उन्होंने आगे कहा कि, देश का 32.5 प्रतिशत मूल्य वर्धित हिस्सा कृषि व्यवसायों से संबंधित है, जो देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पिछले साल देश में लगभग 125 मिलियन टन कृषि उत्पादों का उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here