पंजाब: मुख्यमंत्री द्वारा प्राकृतिक आपदा के मामले में आकलन से पहले किसानों को मुआवजे की घोषणा

मनसा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से एक पहल की घोषणा की कि भविष्य में प्राकृतिक आपदा से किसी भी नुकसान के लिए किसानों को पहले उचित मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने पिंक वर्म के हमले से अपनी फसल गंवा चुके किसानों को मुआवजा बांटने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फसल नुकसान के आकलन की लंबी और परेशानी भरी प्रक्रिया के बाद किसानों को मुआवजा मिलता है।

मान ने कहा, हम इस प्रक्रिया को उलटा करेंगे और अब किसानों को मूल्यांकन से पहले मुआवजा मिलेगा जैसा कि दिल्ली में पहले से ही किया जा रहा है। यह प्रक्रिया किसानों के अनुचित उत्पीड़न को रोकने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, मालवा पट्टी में किसानों की कपास की फसल सफेद और पिंक वर्म के हमले के कारण नहीं, बल्कि खराब गुणवत्ता वाले बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति के कारण बर्बाद हुई है। उन्होंने घोषणा की कि, इस संबंध में गहन जांच की जाएगी और किसानों को ये नकली बीज और कीटनाशकों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here