पंजाब के मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री को दिया निर्देश, गन्ना किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा

चंडीगढ़: पंजाब में गन्ना बकाया एक अहम मुद्दा बन चूका है। सरकार कोशिश कर रही है की गन्ना किसानों का भुगतान जल्द से जल्द चुकाया जाए। राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को 2019-20 सीज़न के लिए राज्य की नौ सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए यह सुनिश्चित करने को कहा। सहकारी चीनी मिलों की शीर्ष संस्था शुगरफेड ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पेराई सत्र 2019-20 के लिए चीनी मिलों को 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस के साथ सहकारी चीनी मिलें 2019-20 पेराई सत्र के लिए कुल 486.23 करोड़ रुपये के मुकाबले 349.05 करोड़ रुपये का भुगतान करने में सक्षम होंगी।

2018-19 सीजन के लिए भुगतान नवांशहर, बुधवाल, मोरिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, अजनाला, नकोदर, भोगपुर और बटाला में स्थित मिलों द्वारा पहले ही भुगतान कर दिया गया है। रंधावा ने किसानों को 2019-20 के भुगतान की जल्द मंजूरी का आश्वासन दिया है। मंत्री रंधावा ने किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया, और कहा कि, कोरोनो वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण सरकारी राजस्व में गिरावट के बावजूद, गन्ना किसानों के बकाया का जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here