मौसम की जानकारी: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 14 जनवरी: मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, लखनऊ में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 9.6 डिग्री, बहराइच का 9.8 डिग्री, प्रयाग का 11.6 डिग्री और गोरखपुर का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दे, उत्तर भारत में ठंड से जीवन अस्त व्यस्त हो चूका है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here