चीनी मिल शुरू करने के लिए ‘पोस्टकार्ड लिखो’ अभियान

केशवरायपाटन: राजस्थान में इस वक्‍त किसान युवा समन्वय समिती द्वारा चलाए जा रहे ‘पोस्टकार्ड’ अभियान की काफी चर्चा हो रही है। सहकारी मिल शुरू करने को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का ध्यान खिंचने के लिए ‘पोस्टकार्ड’ अभियान शुरू किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अभियान के तहत संगठन के कार्यकर्ता और कई किसानों ने मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत को ‘पोस्टकार्ड’ लिखे। इस अभियान के संयोजक नमन शर्मा ने कहा की, ‘पोस्टकार्ड’ अभियान से कुछ ही घंटो में हजारो लोग जुड गये है। मिल क्षेत्र के हजारों लोगों और किसानों तक इस अभियान को पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर शुभम शर्मा, मनिष राठोड, लखन वैष्णव, लोकेश गौतम आदी मौजूद थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here