RBI ने फिर दिया जोर का झटका; रेपो रेट में की बढ़ोतरी

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी कर दी है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति के रेपो दर को 35 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने के फैसले की घोषणा की। RBI के इस फैसले से होम लोन-ऑटो लोन समेत सभी तरह का कर्ज महंगा हो जाएगा और लोगों को ज्यादा EMI भरनी होगी। आरबीआई के मुद्रास्फीति लक्ष्य पर, उन्होंने कहा कि कच्चे तेल सहित वैश्विक कमोडिटी की कीमतों में कुछ गिरावट आई है, लेकिन लंबे समय तक भू-राजनीतिक संघर्ष को देखते हुए निकट अवधि के दृष्टिकोण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी डॉलर के कारण आयातित मुद्रास्फीति भी अनिश्चित बनी हुई है।

गवर्नर दास ने कहा कि, 2022-23 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.8 प्रतिशत अनुमानित है।वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 2023-24 में Q1 के लिए 7.1 प्रतिशत और Q2 के लिए 5.9 प्रतिशत अनुमानित है। 2022-23 के लिए हमारे विकास अनुमान में इस संशोधन के बाद भी, भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।तरलता और वित्तीय बाजारों पर बोलते हुए, आरबीआई गवर्नर ने कहा, “जब वैश्विक स्तर पर मौद्रिक नीति की सख्ती खत्म हो जाएगी, तो स्थिति निश्चित रूप से बदल जाएगी। भारत में पूंजी प्रवाह में सुधार होगा और बाहरी वित्तपोषण की स्थिति आसान होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here