सिंभावली चीनी मिल में मरम्मत का कार्य गति से शुरू

हापुड़: सिंभावली चीनी मिल में पेराई सीजन की तैयारियां चल रही है। पेराई सुचारू हो इसलिए मिल द्वारा मरम्मत का कार्य गति से शुरू है। प्रबंधन का नवंबर के पहले हफ्ते से पेराई शुरू करने का इरादा है। मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का अब भी भुगतान बकाया है।प्रबंधन ने चीनी की बिक्री के 85 फ़ीसदी पैसे से किसानों का करीब 254 करोड़ रुपए का भुगतान करने की योजना बनाई है। सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल का मलिकाना हक छीनने के बाद बैंक की ओर कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने किसानों को हर महीने 70 करोड़ का भुगतान करने की योजना बनाई है। दोनों शुगर मिलें नवंबर में शुरू करने की योजना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here