बाढ़ से प्रभवित गन्ना फसल की समीक्षा शुरू : उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह

सहारनपुर : प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत मंडल में बारिश के कारण हुए गन्ने की फसल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर में कहा गया है की, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि, मंडल में कई नदियों में पहाड़ों से पानी आने के कारण नदियों के किनारे बसे गांवों में पानी आ जाता है। ऐसे में उनमें लगी गन्ने की फसल में पानी भरने से हुए नुकसान की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि, सभी चीनी मिलों के क्षेत्रों में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों के नेतृत्व में विभागीय और चीनी मिलों के स्टाफ के साथ किसानों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश से गन्ना गिर जाता है, तो उसे अति शीघ्र उठाकर बंधाई करनी चाहिए। आवश्यक मात्रा में उर्वरक भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के बाद मंडल व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने देवबंद के ग्राम रणखंडी, अंबेहटा शेख और गांव डेहरा तथा खाइबखेड़ी मिल के मजलिसपुर सहित अन्य कई गांवों का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here