बाढ़ से प्रभावित गन्ना फसल के नुकसान का आकलन शुरू : उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह

सहारनपुर :उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारन गन्ना फसल काफी प्रभावित हुई है, और अब राज्य सरकार इसके नुकसान का आकलन करने में जुटी है। पूरे मंडल में बारिश के बाद खेतों में गन्ने की फसल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि, बाढ़ से मंडल में कई नदियों के किनारे लगी गन्ने की फसल में पानी भरने से हुए नुकसान की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि, सभी चीनी मिलों के क्षेत्रों में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों के नेतृत्व में विभागीय और चीनी मिलों के स्टाफ के साथ किसानों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश से गन्ना गिर जाता है, तो उसे अति शीघ्र उठाकर बंधाई करनी चाहिए। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद मंडल व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने देवबंद के ग्राम रणखंडी, अंबेहटा शेख और गांव डेहरा तथा खाइबखेड़ी मिल के मजलिसपुर सहित अन्य कई गांवों का निरीक्षण किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here