शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे नरम

  मुंबई, चार दिसंबर (भाषा) अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती तथा कच्चा तेल की कीमतें बढ़ने से मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे कमजोर होकर 70.55 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
 कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग में तेजी के साथ ही कच्चा तेल के भाव बढ़ने से रुपये पर दबाव रहा। विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर दबाव रहा।
 रिजर्व बैंक की जारी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों को लेकर निवेशकों में सतर्कता रही।
 रुपया पिछले दिन के मुकाबले गिरकर 70.50 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में नौ पैसे गिरकर 70.55 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
 सोमवार को रुपया 88 पैसे गिरकर 70.46 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह तीन महीने से अधिक अवधि में रुपये की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही।
 सोमवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 133.27 अंक और निफ्टी 31.20 अंक की गिरावट में रहा।
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here