चीनी मिल को लागत से ज्यादा दी गई ऋण: विधायक पाटिल का आरोप

जलगाँव: मुक्ताई नगर के निर्दलीय विधायक चंद्रकांत पाटिल ने आरोप लगाया कि, पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी और जिला बैंक की अध्यक्षा रोहिणी खडसे ने संत मुक्ताई चीनी मिल को लागत से अधिक ऋण मंजूर किया है, इस मिल में रोहिणी खडसे खुद भी भागीदार है। यह सत्ता का दुरुपयोग है और इस भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात हुई है।

पाटिल ने यह भी कहा की, सोमवार को वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और शिकायत दर्ज करेंगे। विधायक पाटिल ने कहा कि, शिवाजी जाधव ने इस निजी मिल को 49 करोड़ रुपये में खरीद लिया, बाद में, रोहिणी खडसे मिल में भागीदार बनी। जिला बैंक ने इस निजी मिल के लिए 51 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया, लेकिन इसमें से केवल 30 करोड़ रुपये उठाये है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here