सातारा: जरंडेश्वर चीनी मिल में विस्फोट में एक की मौत, छह घायल

सातारा, महाराष्ट्र: कोरेगाव तालुका के चिमगाव में स्थित जरंडेश्वर चीनी मिल में एक बड़े बॉयलर का विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था की, एक श्रमिक की जगह पर मौत हुई और छह श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक श्रमिक का नाम संभाजी घोरपडे है। घायल मजदूरों को कोरेगाव के एक निजी अस्पताल में इलाज चल्र रहा है। मिल में रात के करीब 10 बजे बॉयलर का विस्फोट हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। विस्फोट से मिल के आसपास का चार किलोमीटर का इलाका हील गया था। कोरेगाव पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here