सीजन 2023-24: गुजरात में 15 और मध्य प्रदेश में 17 चीनी मिलें शुरू

अन्य राज्यों की तरह गुजरात और मध्य प्रदेश में भी चीनी मिलें पेराई में तेजी ला रही है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड के आकड़ों के मुताबिक, 30 नवंबर 2023 तक, गुजरात में 15 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू की है और 20.61 लाख टन गन्ना पेराई कर 1.70 लाख टन चीनी उत्पादन किया है। जबकि मध्य प्रदेश में 17 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू की है और 6.25 लाख टन गन्ना पेराई कर 0.50 लाख टन चीनी उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वही इस समय तक पिछले सीजन 2022-23 में गुजरात में 15 चीनी मिलों द्वारा 18.18 लाख टन गन्ना पेराई कर 1.60 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। और मध्य प्रदेश में 18 चीनी मिलों द्वारा 10.00 लाख टन गन्ना पेराई कर 0.80 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

30 नवंबर, 2023 तक देश की 433 चीनी मिलों ने 511 लाख टन गन्ने की पेराई की है, और अब तक 43.20 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here