मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव

मुंबई : मंगलवार को भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मुंबई के सायन इलाके में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए मुंबई और उससे सटे पुणे, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलो के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र राज्य आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 12 अगस्त तक राज्य में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कुल 120 लोगों की जान चली गई है।राज्य में मूसलाधार बारिश के बीच कुल 95 लोग घायल हो गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, तटीय राज्य में 11 अगस्त तक 804.5 मिमी बारिश हुई।राज्य में भारी बारिश के कारण मुंबई, पालघर, ठाणे, नांदेड़, अमरावती, वर्धा, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गढ़चिरौली, सांगली, चंद्रपुर, पुणे, सतारा, सोलापुर, नासिक, जलगांव, अहमदनगर, बीड, लातूर, वाशिम, यवतमाल, धुले, जालना, अकोला, भंडारा, बुलढाणा, नागपुर, नंदुरबार सहित 28 जिले प्रभावित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here