कोल्हापुर: चीनी मंडी
जिलाधिकारी दौलत देसाई के निर्देशों के अनुसार शरद सहकारी चीनी मिल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गन्ना काटने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस मुहीम के तहत मिल द्वारा लगातार दो दिनों के लिए बाढ़ग्रस्त इलाकें का गन्ना काटने के लिए 275 बैलगाड़ियों को भेजा गया था। शरद चीनी मिल की इस पहल से बाढ़ग्रस्त गन्ना किसान काफी संतुष्ट है।
वारना नदी में आई बाढ़ के कारण नदी किनारें की गन्ना फसल पानी में डूब गई थी, जिससे गन्ना खेती को काफी क्षति पहुंची थी। गन्ने का वजन भी घट गया था और गन्ना कटाई मजदूर गन्ना काटने के लिए तैयार नही थे। जिससे किसानों में काफी आक्रोश था, खेतों में गन्ना सुख रहा था। इसलिए जिलाधिकारी दौलत देसाई को गन्ना किसानों को राहत देने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना पड़ा, और उन्होंने जिले की सभी मिलों को बाढ़ग्रस्त गन्ना कटाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। गन्ना किसानों की स्थिति देखते हुए, शरद चीनी मिल ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.