दिल्ली को संवारने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

आज भारतीय राजनीतिक को एक बड़ी क्षति हुई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वह 81 साल की थीं। बता दें कि शीला दीक्षित लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं।। उनको शुक्रवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पिछले साल फ्रांस में दिल का ऑपरेशन कराया था।

उनके निधन के बाद देश भर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को शिखर पर पहुंचाया था।

उनका जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ था। 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर कामकाज संभाला के दौरान उन्होंने राज्य के लिए बहुत सारे काम किये थे।उनके निधन से पूरा देश सदमे में है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here