पीलीभीत में पराली जलाने के आरोप में छह किसान गिरफ्तार…

पीलीभीत: तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले छह किसानों को उनके संबंधित क्षेत्रों के लखपालों की शिकायत पर गुरुवार की रात गन्ने और धान की पराली को जलाने के लिए गिरफ्तार किया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, SHO बिरजा राम ने कहा की, अनमोल, श्रीनिवास और रमेश यह तीन किसान बेलसंडा पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम तिलसड़ा में उनके खेतों में सूखे गन्ने के पत्तों को जलाने के लिए गिरफ्तार किए गए। पूरनपुर सर्कल के तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि, पूरन कोतवाली के अंतर्गत सेरामऊ (उत्तर) पुलिस स्टेशन के पजवा गांव के ओम प्रकाश, रमेश कुमार और पचपेड़ा प्रह्लादपुर गांव के अमरीक सिंह को पाबंदी के बावजूद धान की सिल्ली जलाने के लिए गिरफ्तार किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here