पीलीभीत में बाढ़ से छह हजार हेक्टेयर गन्ने को नुकसान

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) : तेज बारिश और बाढ़ से जिले में छह हजार हेक्टेयर को नुकसान पहुंचाया है। इसका असर जिले के चीनी उत्पादन पर पड़ने की संभावना है। आपको बता दे की, गन्ने की आपूर्ति पीलीभीत की एलएच चीनी मिल, बरखेड़ा की बजाज और बीसलपुर व पूरनपुर की सहकारी चीनी मिल में की जाती है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस वर्ष की बाढ़ में बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और शहर की एलएच चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों की फसल चौपट हुई है। सर्वे में अब तक करीब छह हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। गन्ना और राजस्व विभाग की टीमें अभी सर्वे में जुटी हैं।

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने कहा कि, छह हजार हेक्टेयर से अधिक नुकसान का पता चला है। गन्ना और राजस्व कर्मी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। पिछले वर्ष 10 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा था। खबर में आगे कहा गया है की, बजाज चीनी मिल बरखेड़ा क्षेत्र में अगस्त व सितंबर में हुई अत्यधिक वर्षा एवं देवहा, शारदा, अमेड़ी, खन्नौत एवं माला नदी में बाढ़ आने से 116 गांवों में गन्ने की लगभग 3700 हेक्टेयर फसल में अधिक जलभराव हुआ। इससे फसल में काफी नुकसान होने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here