उत्तर प्रदेश में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक हुआ कम चीनी उत्पादन

देश के चीनी मिलों में अच्छे से संचालन चालू है। और उत्तर प्रदेश के मिलों में भी पेराई सुचारु रूप से शुरू है लेकिन इस सीजन पिछले सत्र के मुताबिक कम चीनी उत्पादन हुआ है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के उत्तर प्रदेश में, 120 चीनी मिलों ने 15 जनवरी, 2022 तक 40.17 लाख टन का उत्पादन किया है। 2020-21 में, 15 जनवरी, 2021 को इतनी ही संख्या में चीनी मिलें चालू थीं और उन्होंने 42.99 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

अगर देश की बात करे तो, 15 जनवरी 2022 तक देश में 504 चीनी मिलें चालू थीं और उन्होंने 151.41 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल 15 जनवरी 2021 को 487 चीनी मिलों द्वारा उत्पादित 142.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था। पिछले सीजन के इसी अवधि के उत्पादन की तुलना में इस साल 8.63 लाख टन अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here