श्रमिकों की समस्या का समाधान: मशीन से होगी गन्ने की कटाई और छिलाई

मुजफ्फरनगर : पिछले कुछ सालों से गन्ना किसानों को मजदूरों की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।मजदुर न मिलने से गन्ना कटाई में देरी और फिर पेराई में देरी से किसानों को अन्य फसलें लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।अब किसानों के इस समस्या का समाधान होने की संभावना बनी है। घटती मैन पावर के चलते अब मशीन से ही गन्ने की कटाई और छिलाई का कार्य किया जाएगा। यह मशीनें एक दिन में पांच सौ क्विंटल गन्ने की छिलाई कर सकती है। बोपाड़ा गांव में मशीन का ट्रायल दिखाया गया।

मंसूरपुर शुगर मिल की ओर से सोमवार को गांव बोपाड़ा में खेतों से गन्ना काटकर छिलाई वाली मशीन का ट्रायल किया गया। गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने कहा कि, यह मशीन गन्ने को जड़ से काटकर अलग करती है। खेत से गन्ना काटने के बाद दूसरी मशीन में इससे अगोले को अलग किया जाता है। एक दिन में यह मशीन 500 क्विंटल गन्ने की कटाई कर सकती है।अभी इस मशीन का ट्रायल चल रहा है, जल्द ही यह मार्केट में आ जाएगी। इस मशीन के आ जाने से किसानों को गन्ना कटाई और छिलाई करने वाले मजदूरों की समस्या नहीं रहेगी। ट्रायल के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार शर्मा, विकास कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here