श्रीलंका: इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध जारी रखने की मांग

रतनपुरा, श्रीलंका: गन्ना किसानों ने पिछले शुक्रवार को एम्बिलीपिटिया शहर में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें स्थानीय चीनी उद्योग की रक्षा के लिए इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध को सख्ती से जारी करने का आह्वान किया गया। जनवरी में इथेनॉल के आयात पर प्रतिबंध के बाद, स्थानीय गन्ना किसानों ने कहा कि, दाम बढ़ने के साथ उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध हुआ है। इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध स्थानीय चीनी उद्योग के लिए यह एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व सांसद जनक वक्कुंबुरा कर रहे थे, जिन्होंने कुछ व्यवसायों द्वारा इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध हटाने और कोलंबो बंदरगाह पर पड़े अवैध शिपमेंट को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने इन कथित प्रयासों का विरोध किया, और स्थानीय उद्योग की रक्षा के लिए इथेनॉल के आयात पर प्रतिबंध नहीं हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे इस मामले को राष्ट्रपति के ध्यान में लाना चाहते हैं, और वे आयात की रोक हटाने के विरोध में मजबूत कार्रवाई का सहारा लेंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here