श्रीलंका: पोर्ट अथॉरिटी चीनी के 500 कंटेनर Lanka Sathosa को सौंपेगी

कोलंबो: बंदरगाह प्राधिकरण ने चीनी के लगभग 500 कंटेनर लंका सथोसा (Lanka Sathosa) को सौंपने का निर्णय लिया है। चीनी आयातक संघ के उपाध्यक्ष निहाल सेनेविरत्ने ने कहा कि, उनकी एसोसिएशन ने सथोसा को चीनी के कंटेनर उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि, इन चीनी खेपों को देश में आयात किया गया था जब चीनी आयात पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस बीच, लंका सथोसा के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) रियर एडमिरल आनंद वीर सिकेरा ने कहा कि, इस संबंध में चीनी आयातकों के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि, संबंधित बैठक के दौरान सथोसा द्वारा चीनी के स्टॉक को जिस कीमत पर खरीदा जाएगा, उस पर अंतिम समझौता किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सथोसा द्वारा प्राप्त चीनी स्टॉक को जल्द ही पूरे देश में वितरित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here