श्रीलंका: वैश्विक बाजार में अगर कीमतों में गिरावट आयी तो भाव कम करने पर राजी हुए चीनी आयातक

कोलंबो: श्रीलंका ने चीनी पर नियंत्रण मूल्य को हटाने का फैसला किया है, बुधवार को सरकारी सेवाओं, विपणन विकास और उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री लसंथा अलगियावन्ना ने इसकी पुष्टि की। राज्य मंत्री लसंथा अलगियावन्ना ने कहा कि, मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से चीनी और सीमेंट की कमी की सूचना मिली थी, और वित्त मंत्री ने आयातकों के साथ चर्चा के दौरान देश में चीनी पर नियंत्रण मूल्य उठाने पर सहमति व्यक्त की।

राज्य मंत्री लसंथा अलगियावन्ना ने कहा, चीनी आयातक 1 किलो चीनी 150 रुपये (श्रीलंकन करेंसी) में बेचने पर सहमत हुए हैं। साथ ही वह वैश्विक बाजार में कीमतों में गिरावट आने पर कीमतों को कम करने पर राजी हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here