वियतनाम से थाईलैंड ‘शुगर टैक्स’ की समीक्षा करने को कहेगा…

हनोई : वियतनाम के उद्योग और व्यापार मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि, थाईलैंड के कुछ चीनी उत्पादों पर पांच साल के लिए 47.64% अँटी डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है। यह फैसला मंत्रालय द्वारा घरेलू उद्योग की ओर से पिछले सितंबर में शुरू हुई डंपिंग रोधी जांच पूरी करने के बाद आया है। थाईलैंड, वियतनाम से थाई चीनी पर अपने दंडात्मक उपायों की समीक्षा करने की मांग करेगा। थाईलैंड के विदेश व्यापार विभाग के महानिदेशक कीराती रशचानो ने कहा कि, वियतनाम द्वारा अँटी डंपिंग ड्यूटी लागू करने के एक साल बाद, थाईलैंड, वियतनाम से इसकी समीक्षा करने और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुसार एक नई जांच शुरू करने के लिए कहेगा। कीराती ने कहा, वियतनाम द्वारा थाईलैंड के अधिकारियों को स्पष्ट और सटीक स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता है।

वियतनाम के उद्योग और व्यापार मंत्रालय का यह फैसला मंत्रालय द्वारा घरेलू उद्योग की ओर से पिछले सितंबर में शुरू हुई डंपिंग रोधी जांच पूरी करने के बाद आया है। मंत्रालय ने कहा कि, जांच से पता चला है कि थाईलैंड से सब्सिडी वाली चीनी 2020 में 330.4 फीसदी बढ़कर 13 लाख टन हो गई और आयात घरेलू चीनी उद्योग को कमजोर कर रहा था। इससे पहले, उद्योग मंत्रालय ने फरवरी में थाई चीनी पर अस्थायी रूप से 33.88% लेवी लगाई थी। केन एंड शुगर बोर्ड और थाई शुगर मिलर्स कॉरपोरेशन के कार्यालय ने कहा कि, डंपिंग रोधी टैक्स थाई चीनी निर्माताओं और किसानों को प्रभावित नहीं करेगा। थाईलैंड दुनिया का चौथा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक और ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here