पाकिस्तान – चीनी की महंगाई खत्म करने के लिए कदम उठाए जाएंगे : उद्योग एवं उत्पादन मंत्री राणा तनवीर

इस्लामाबाद : उद्योग एवं उत्पादन मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने कहा कि, चीनी की कृत्रिम कमी और महंगाई को खत्म करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। शुक्रवार को इस्लामाबाद में चीनी सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि संघीय सरकार चीनी की कीमतों को उचित स्तर पर रखने के लिए प्रांतों के साथ मिलकर काम करेगी। बैठक में बताया गया कि, बाजार में चीनी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। रमजान के लिए चीनी की कीमतों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक बुलाने का फैसला किया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here