Meetha.org केवल उपभोक्ता केंद्रित जानकारी पोर्टल है; चीनी खपत को बढ़ावा देने का कोई उद्देश्य नहीं: ISMA

नई दिल्ली : चीनी सेवन स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली का बड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन चीनी के बारे में कई सारी गलतफहमीयां भी है। जिसके चलते इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने चीनी के बारे में सही जानकारी का प्रसार करने की जरूरत महसूस की। अभी तक चीनी के कुछ सकारात्मक गुणों को ठीक से समझा या सराहा नहीं जा रहा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) एक जिम्मेदार संस्थान है, और इसी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए ISMA ने meetha.org उपभोक्ता केंद्रित ज्ञान पोर्टल शुरू किया है।

‘चीनी मंडी’ के साथ बातचीत में, ISMA के प्रवक्ता ने meetha.org पोर्टल के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, चीनी अपने स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ISMA को चीनी के बारे में फैलाई जा रही गलतफहमीयों को दूर करने की आवश्यकता महसूस हुई, तदनुसार, चीनी संबंधित तथ्यों को सामने लाने के लिए meetha.org शुरू करने का फैसला किया। हमें विश्वास है कि, इस नॉलेज पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को चीनी के फायदे बहुत अच्छे से पता चल जाएंगे, ताकि हर कोई अपने आहार में चीनी की भूमिका को समझ सके। इस पोर्टल के माध्यम से, उपभोक्ता चीनी के बारे में तथ्यों को जान और खोज सकता है, जिसमें इतिहास और चीनी के प्रकारों के बारे में, प्राकृतिक चीनी और कृत्रिम मिठास के बीच का अंतर भी शामिल है। पोर्टल का मूल उद्देश्य, चीनी के बारे में सभी संभव जानकारी प्रदान करने के साथ साथ चीनी से बने उत्पादों का सेवन करने के बारे में निर्णय लेने में उपभोक्ताओं की मदद करना है।

क्या देश में चीनी की खपत को बढ़ावा देने के लिए www.meetha.org की शुरुआत की जा रही है? इस सवाल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ISMA स्वस्थ भोजन और स्वस्थ जीवन शैली पर उपभोक्ताओं के बीच सही जानकारी के साथ जागरूकता के लिए एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है, जिससे चीनी के कई सारे मिथकों को खत्म करता है। इस अभियान के एक हिस्से के रूप में, ISMA meetha.org के माध्यम से कार्यशालाएं और वेबिनार आयोजित करेगा, जहां पोषण विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञ, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सा व्यवसायी, चीनी उत्पादकों और उपभोक्ताओं आदि विशेषज्ञ अपने विचार और ज्ञान साझा करेंगे। इस तरह के अभियान को चलाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही जानकारी देना है। www.meetha.org, का उद्देश्य चीनी की खपत, उपयोग और सबसे महत्वपूर्ण रूप से मूल्य के बारे में उपभोक्ताओं तक सही जानकारी पहुँचाना है। चीनी की खपत को बढ़ावा देने के लिए meetha.org लॉन्च नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य बहुत अलग है। meetha.org यह एक ऐसी वेबसाइट है जिसे आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here