तकनीकी खराबी से चीनी मिल के पेराई को लगा ब्रेक

पूरनपुर : मिल के तकनीकी खराबी ने किसानों की किरकिरी कर दी है। मिल के पेराई पर ब्रेक लगने से किसानों को गन्ने से लदे वाहनों के साथ घंटो तक पेराई शुरू होने का इंतजार करना पड रहा है।

आपकाो बता दे की, पूरनपुर चीनी मिल शनिवार को सुबह बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल रोक दी गई। शाम तक चीनी मिल शुरू नहीं हुई थी।शुक्रवार को भी खराबी से घंटों चीनी मिल बंद रही थी। मिल के जीएम रमाकांत वर्मा ने शाम साढ़े पांच बजे बताया कि, मरम्मत का कार्य पूरा चुका है, और शीघ्र ही चीनी मिल को चलवा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here