सीमावर्ती इलाकों की चीनी मिलों को कर्नाटक के गन्ने का सहारा

कोल्हापुर : चीनी मंडी

गडहिंग्लज: भारी बारिश और बाढ़ के कारण कोल्हापुर जिले में गन्ना फसल काफी क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके कारण मिलों द्वारा पूरी क्षमता से पेराई करना मुश्किल लग रह था। इस सीजन में कर्नाटक की मिलों से ज्यादा दर महाराष्ट्र की मिलों द्वारा घोषित किया गया, जिसके कारण कर्नाटक से सटे गडहिंग्ल्ज और चंदगड तालुका की मिलों को इस सीजन में कर्नाटक के गन्ने का सहारा मिला।

गडहिंग्ल्ज संभाग में इस साल बाढ़ के कारण गन्ना उत्पादन में गिरावट हुई। इस गिरावट में कर्नाटक से गन्ना आने से मिलें पूरी क्षमता से पेराई करने में कामयाब रही। पिछले दो-तीन साल से बंद पड़ी दौलत चीनी मिल इस सीजन में शुरू हुई, जिससे चंदगड के गन्ना किसानों को काफ़ी राहत मिलती दिखाई दी। दूसरी तरफ आजरा तालुका की आजरा चीनी मिल इस सीजन में बंद रही, जिसके कारण आजरा तालुका के किसानों ने अपना गन्ना ताम्बाले, बिद्री, हेमरस, सेनापति, दौलत और गडहिंग्ल्ज मिल को भेजा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here