चीनी मिलों ने इंडेंट जारी कर दिया; 10 नवंबर तक संचालित होगी मिलें

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) :10 नवंबर तक तीनों चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू होगी, और इसके लिए चीनी मिलों ने इंडेंट जारी कर दिया है। कांठ तहसील के किसानों से प्रतिवर्ष अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर, दीवान चीनी मिल अगवानपुर और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है। इस बार भी गन्ना सीजन में गन्ने की खरीद के लिए तीनों मिलों द्वारा तैयारी की गई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के सचिव खेत सिंह ने बताया कि तीनों मिलों द्वारा संचालन की तिथि घोषित कर दी है। इस बार अवध चीनी मिल स्योहारा सात नवंबर और और दीवान चीनी मिल व त्रिवेणी चीनी मिल 10 नवंबर को संचालित होगी। स्योहारा चीनी मिल ने तीन नवंबर और दीवान व त्रिवेणी चीनी मिलों ने छह नवंबर तक का इंडेंट जारी किया है। मिलों के संचालन के लिए प्रबंधन तंत्रों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here