इस जिले की कई मिलें अगले सीजन रह सकती है बंद

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

अहमदनगर: चीनी मंडी

ChiniMandi WhatsApp Channel

अहमदनगर जिले में 23 सहकारी और निजी चीनी मिलों के लिए अगले सीजन के लिए गन्ने का केवल 50 हजार हेक्टेयर से कम क्षेत्र बचा है। यह क्षेत्र पिछले 10 वर्षों में सबसे कम माना जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में, जिले की कई मिलें गन्ने की कमी से आने वाले 2019-20 सीजन में बंद रह सकती हैं।

जिले में पहले 64 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की फसल थी, लेकिन सूखे के कारण जिले के पांच सौ से अधिक चारा शिविरों के लिए गन्ना बड़ी मात्रा में काटा गया।उसके लिए किसानों को प्रति टन 4,000 रुपये की राशि मिली, इसलिए किसानों ने बड़ी मात्रा में गन्ने को निजी विक्रेताओं को बेच दिया।

आकड़ो के मुताबिक, 107 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। हालांकि 55 या 60 लाख टन चीनी बेची गई है, अभी भी 40 लाख टन से अधिक चीनी अधिशेष है। शेष चीनी के कारण मिलों की वित्तीय स्थिति पूरी तरह से टूट गई है। इसीलिए यह दोहरा संकट मिलों के सामने खड़ा हो गया है। सितंबर के अंत तक, मिलों को पेराई सत्र के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। राज्य सरकार ने कार्यक्षेत्र में न्यूनतम 50% गन्ने की उपलब्धता को अनिवार्य किया है। इसलिए, कई मिले प्रस्ताव भेजने में भी विफ़ल रह सकती हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here